{"_id":"58b588184f1c1b87508309b1","slug":"ba-student-molestation-cases-unreported","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा से छेड़छाड़ मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए की छात्रा से छेड़छाड़ मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी की धमकी से छात्रा नहीं जा रही कॉलेज
खीरी पुलिस की महिला अपराधों को लेकर बरती जा रही लापरवाही आधी आबादी पर भारी पड़ रही है। आठ फरवरी को थाना मितौली क्षेत्र के एक गांव की बीए प्रथम की छात्रा घर में अकेली थी। गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब शिकायत करने की धमकी दी तो उसके कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर यूपी 100 भी पहुंची, लेकिन इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। छात्रा दहशत में हैं। उसका कहना है कि आरोपी उसे धमकी दे रहा है, जिससे वह कॉलेज भी नहीं जा रही है। पीड़िता एसपी से मिलने मंगलवार को दफ्तर पर पहुंची, लेकिन पुलिस अफसरों के न मिलने से वह लौट गई।
एसपी से मिलने आई छात्रा ने बताया कि वह गांव से करीब सात किलोमीटिर दूर स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि आठ फरवरी को सीतापुर जिले के हरगांव में उसकी मामी की बहू की मौत हो गई थी। सुबह माता-पिता और भाई हरगांव चले गए। वह घर पर अकेली थी। रात करीब नौ बजे पड़ोस का एक युवक शराब के नशे में घर में घुस आया। उसे दबोचकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने घटना की शिकायत मम्मी-पापा से करने की जब धमकी दी तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और भाग निकला। उसने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। माता-पिता के आने के बाद उसने थाना जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि यूपी 100 मौके पर गई होगी तो मामले का निस्तारण कराया होगा। यदि निस्तारण न हुआ होता तो यूपी 100 इसकी उन्हे सूचना देती। फिर भी मामले को अपने स्तर से देखेंगे।