फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Auto driver It did not clue

ऑटो चालक का नहीं लगा सुराग

Sun, 12 Jul 2015 10:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Auto driver It did not clue
शहर के मोहल्ला मिश्रापुरम निवासी ऑटो सहित लापता चालक के मामले में आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसके बारे में पुलिस कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है। चालक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। वहीं लापता चालक के परिवार वालों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

बता दें कि मिश्रापुरम निवासी 36 वर्षीय अरविंद कुमार शुक्ला निजी ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह पांच जुलाई 2015 को ऑटो समेत लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी अरविंद का सुराग नहीं लगने से परेशान उसके भाई काशीनगर निवासी अरुण कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। घरवालों ने अपहरण की आशंका जताई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने मात्र गुमशुदगी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। आठ दिनों में कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने सिर्फ पोस्टर लगवाए हैैं। साथी ऑटो चालकों ने पांच जुलाई को आखिरी बार तीन बजे देखे जाने की बात कही थी। परिवार वालों के मुताबिक वह रेलवे स्टेशन से सवारियां बैठाकर महेवागंज, खीरी टाउन, लालपुर बैरियर आदि स्थानों पर छोड़ने जाता था। घटना वाले दिन चालक अपना मोबाइल भी घर पर भूल गया था। चालक अरविंद के परिवार में उसकी पत्नी गायत्री और तीन बच्चे हैं। उधर इस बाबत कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लापता आटो चालक की तलाश की जा रही हैै। अभी सफलता नहीं मिली हैै, लेकिन जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed