फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   atteck to a girl failed in love

एकतरफा प्रेम में किशोरी पर तलवार से हमला

Wed, 23 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 23 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
atteck to a girl failed in love
girl - फोटो : amar ujala
बायें हाथ का पंजा कटा, दूसरे हाथ और पीठ पर घाव
विज्ञापन

घर से बुलाकर सरेराह दरिंदगी, आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा 


सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र के मोहल्ला बाबूराम सराफनगर में 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने घर से बुलाया और सरेराह उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। किशोरी के बायें हाथ की कलाई से पंजा कटकर अलग हो गया। दायें हाथ, सिर और पीठ पर भी गहरे घाव हुए हैं। 
यह खौफनाक मंजर देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

घायल किशोरी लोगों के घरों में काम करके नेत्रहीन मां और भाई के साथ जीवनयापन करती है। बुधवार की शाम को वह घर पर थी। करीब चार बजे पड़ोस के गांव फत्तेपुर निवासी रोहित चौरसिया (25) ने उसे घर से बाहर बुलाया, फिर सड़क किनारे ही उस पर तलवार से गर्दन पर हमला कर दिया। प्रहार इतना जोरदार था कि बचाव में शिवानी ने दोनों हाथ आगे कर दिए, जिससे बायें हाथ की कलाई से पंजा कटकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद युवक ने और कई प्रहार किए, जिससे दायें हाथ, पीठ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के वक्त मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसे जमकर पीटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को जिला अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले गई। आरोपी ने बताया कि वह चार्जर/डाटा केबिल मांगने गया था, जो न देने पर उसने किशोरी पर तलवार से हमला कर दिया। 


एसपी बोले, जघन्य अपराध, होगी सख्त कार्रवाई
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा है कि सरेआम तलवार से किशोरी पर हमला बोलने की घटना जघन्य अपराध है। आरोपी की काउंसिलिंग कराने के साथ ही उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed