फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ATM code by asking flown 15 thousand

एटीएम कोड पूछकर उड़ाए 15 हजार

Sun, 08 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 08 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
ATM code by asking flown 15 thousand
atm - फोटो : amar ujala
- गोला क्षेत्र में सक्रिय है जालसाजों का गिरोह
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकरा के पत्रकार बरकत अली अंसारी के पुत्र रमजानुल हक अंसारी से जालसाजों ने स्टेट बैंक खाते का एटीएम कोड पूछकर तीन बार में 15 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
रमजानुल हक अंसारी नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में किराये के मकान में रहता है। उसने अपनी जमा पूंजी बांकेगंज की भारतीय स्टेट बैंक में जमा कर रखी है। शनिवार को उसके मोबाइल पर 7631892712 से काल आई, जिसने कहा कि तुम्हारा एकाउंट लेन देन न करने के कारण बंद हो गया है। वह लखनऊ ऑफिस से बोल रहा है। अपना कोड नंबर बता दे, तो एकाउंट चालू कर दिया जाएगा। जालसाज ने यह भी कहा कि एकाउंट चालू करने में उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज आएंगे, उन्हें वह तुरंत ही डिलीट करता रहे। रमजानुल ने एकाउंट बंद हो जाने के भय से नंबर बता दिया। मोबाइल पर पहला मैसेज पांच हजार रुपया निकलने का आया तो वह हड़बड़ा गया और मैसेज डिलीट नहीं किया। चंद क्षणों में ही तीन बार में 15 हजार रुपया निकलने का मैसेज आ गया। 
विज्ञापन

एकाउंट से रुपया निकल जाने से परेशान रमजानुल ने इसकी शिकायत गोला पुलिस से की। पुसिल ने नंबर ट्रेस कर बताया कि जिस नंबर से काल की गई है वह बिहार के व्यक्ति की आईडी पर इश्यू किया गया है। पुलिस ने छानबीन करने का आश्वासन भी दिया है। लगातार इस तरह की हो रही जालसाजी की घटनाओं से खाताधारक परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed