फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ATM card changed flown 38 thousand

एटीएम कार्ड बदलकर 38 हजार उड़ाए

Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ATM card changed flown 38 thousand
एटीएम - फोटो : concept photo
नगर के खुटार रोड निवासी राहुल भारती का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से उचक्कों ने 38 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

राहुल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका खुटार रोड स्थित यूको बैंक में बचत खाता है। वह लखीमपुर किसी काम से तीन मई को गया था। वापस आते समय रजागंज में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से उसने रुपये निकालने का प्रयास किया। एटीएम से रुपये न निकलने पर बैंक के अंदर से दो व्यक्ति एटीएम के अंदर आ गए और अपने को बैंक कर्मी बताते हुए सर्वर डाउन होने का हवाला देते हुए एटीएम को ठीक कर चालू कर दिया। उन लोगों ने एटीएम कार्ड ले लिया और कोड डालने को कहा। उसके कोड डालने के बाद रुपये निकल गए और वह एटीएम कार्ड लेकर घर चला आया। रात को 12 बजे के करीब रुपये निकालने के कई बार मैसेज आए। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक उसके खाते से 38 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed