फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arrested for rap attempt

रेप के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज। Updated Wed, 23 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arrested for rap attempt
rape
- पंद्रह दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदी के आदेश पर पसगवां कोतवाली पुलिस ने पंद्रह दिन बाद रेप के प्रयास और दलित एक्ट का मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित की सत्रह वर्षीय पुत्री सात अगस्त की शाम लगभग साढ़े सात बजे शौच करने के बाद घर वापस लौट रही थी। रास्ते में गांव का ही ऋषिपाल ने बुरी नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके कपड़े उतारने लगा। बालिका के शोर मचाने पर रिश्तेदारी में आया सोनू निवासी मुजफ्फरपुर मौके पर पहुंच गया और बालिका को ऋषिपाल के चंगुल से छुड़ाया। ऋषिपाल धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी के पिता ने बताया कि जब वह ऋषिपाल की शिकायत करने उसके घर गया, वहां ऋषिपाल के पिता और भाई ने शिकायत सुने बगैर ही धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि अगले दिन वह पुत्री को लेकर पसगवां कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पीड़ित किशोरी के पिता ने 19 अगस्त को सीओ मोहम्मदी को प्रार्थनापत्र दिया। सीओ के निर्देश पर पसगवां पुलिस ने ऋषिपाल सहित तीन अभियुक्तों के विरुद्ध 22 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed