{"_id":"a82bf33690ec6a4ef6bf3fd26b02a945","slug":"arrest-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत दो किशोरियां मिलीं, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत दो किशोरियां मिलीं, एक गिरफ्तार
जंगबहादुरगंज
Updated Sat, 01 Aug 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
थाना पसगवां पुलिस को अलग-अलग स्थानों से दो अपहृत किशोरियों को बरामद करने में सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
बरवर चौकी प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अप्रैल को दो नामजद अभियुक्त एक 16 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले गए थे, पुलिस ने इस मामले में अपहृत बालिका को मोहम्मदी बस अड्डे से बरामद कर नामजद अभियुक्त धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा अभियुक्त फरार है।
इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य गांव से 20 जुलाई को बहला फुसलाकर भगाई गई नाबालिग युवती को जंगबहादुरगंज से बरामद किया। इस मामले में जनपद शाहजहांपुर के थाना रोजा के तीनों नामजद अभियुक्त फरार हैं।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बरामद किशोरियों का मेडिकल कराया जा रहा है।