{"_id":"5a7312e74f1c1b8e238b6098","slug":"anti-romeo-team-search-schools-and-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो टीम ने खंगाले स्कूल, चौराहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी रोमियो टीम ने खंगाले स्कूल, चौराहा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Anti romeo squad
एंटी रोमियो टीम ने महिला एसओ के नेतृत्व में शहर के कई स्कूल, कॉलेज और चौराहे खंगाले। इस दौरान आसपास खड़े मिले युवकों से पूछताछ की। बेवजह खड़े मिले लोगों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह महिला एसओ हंसमती ने टीम के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज पहुंची। टीम में कई महिला आरक्षी सिविल ड्रेस में थी। टीम के स्कूलों और चौराहों पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
टीम को देखकर स्कूल-कॉलेजों के आसपास और चौराहों पर खड़े कई युवा भाग निकले। कुछ को टीम ने रोक लिया और उनसे पूछताछ की। बेवजह खड़े मिले युवाओं को महिला एसओ ने जमकर फटकार लगाई और दोबारा मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज देने की धमकी दी। चेकिंग के दौरान महिला एसओ प्रधानाचार्यों से भी मिली और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बातचीत की। महिला एसओ ने बताया कि कई जगह कुछ युवा बेवजह खड़े मिले थे। इस पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई है। उनके नाम-पते भी नोट किए गए हैं। दोबारा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन