{"_id":"eae80f70f0218f15187e3d39c46617cb","slug":"angry-supporters-of-defeated-candidate-nephew-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार से बौखलाए समर्थकों ने प्रत्याशी के भतीजे को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार से बौखलाए समर्थकों ने प्रत्याशी के भतीजे को मारी गोली
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव झारा में प्रधानी चुनाव की रंजिश में प्रत्याशी के भतीजे को सरेशाम गोली मार दी गई। फायरिंग में एक और व्यक्ति भी जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रत्याशी के भतीजे को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा राजकुमार वर्मा ने बताया कि छोटे भाई मनोज वर्मा ग्राम पंचायत परेली से प्रधानी का चुनाव लड़े थे और हार गए थे। वे लोग झारा में रहते हैं, जबकि उनके पड़ोसी मुनेंद्र और विपिन परेली निवासी विपक्षी प्रत्याशी अनिरुद्घ वर्मा को चुनाव लड़ा रहे थे। अनिरुद्घ भी चुनाव हार गए थे।
मंगलवार की शाम करीब सवा छह बजे उनका 30 वर्षीय भतीजा राजीव वर्मा घर के बाहर समर्थकों के साथ बैठा था। तभी गांव निवासी मुनेंद्र और विपिन एक अन्य के साथ निकले और कहा कि आप लोग चुनाव न लड़े होते तो हम जीत जाते। इसी बात को लेकर राजीव वर्मा ने भी जवाब दिया तो विपिन ने अपनी गोट से तमंचा निकाल लिया और कई फायर कर दिए।
विज्ञापन
एसओ हैदराबाद अजय यादव ने बताया कि राजीव के पीठ में गोली लगी, जबकि चाचा राजकुमार को छर्रे लग गए, जिससे वह भी घायल हो गए। परिवार वाले आनन फानने में राजीव को सीएचसी गोला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा राजकुमार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। रात में ही मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दी जाएगी।