फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the murder of the young man 's body burned

फूलबेहड़ में युवक की हत्या के बाद शव जलाया

Thu, 30 Apr 2015 12:13 AM IST
महेवागंज/लखीमपुर खीरी
महेवागंज/लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खुर्द में बुधवार को एक युवक का शव जली हुई हालत में मिला। परिस्थितियां देखकर लग रहा है कि पहले युवक का मारा गया फिर उसे जलाया गया। उसकी एक आंख भी फूटी हुई थी। इस मामले में तीन लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया है। परिवार वालों के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मुड़िया खुर्द गांव निवासी पेशे से मजदूर 35 वर्षीय मटरू पुत्र नत्थूलाल को बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही तीन लोग बुलाकर कहीं ले गए थे। इसके बाद से मटरू घर नहीं लौटा था। इसके बाद शाम करीब छह बजे गांव से बाहर भट्टा का तालाब के पास मटरू का जला हुआ शव बरामद हुआ। सूचना पाकर मृतक की मां जयदेवी, पत्नी कुसुमा देवी समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करते हुए मामले की जानकारी फूलबेहड़ पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद हड़कंप मच गया। शव की एक आंख फूटी हुई थी। मृतक की मां जयदेवी ने बताया है कि गांव के ही उमाशंकर, सुरेंद्र और जगरू घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद उसका जला हुआ शव मिला। एसओ फूलबेहड़ परशुराम ओझा मय फोर्स घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया है। एसओ ने बताया है कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर आरोपी सुरेंद्र और उमाशंकर के भाई को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed