फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the death of two children awoke administration

दो बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन

Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ। Updated Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
After the death of two children awoke administration
health - फोटो : amar ujala
- मृतक बच्चों के पिता को मिलेगा आवास, जमीन का पट्टा भी
विज्ञापन

- सीएचसी प्रभारी को शाम तक गांव में फांगिंग कराने के दिए निर्देश 
- दुजईपुरवा गांव में चौपाल लगाकर गांव वालों की सुनी समस्याएं

संक्रामक रोगों की चपेट में आकर भाई-बहन की मौत के बाद एसडीएम गोला दुजईपुरवा गांव पहुंचे। एसडीएम ने मृतक बच्चों के परिवार वालों को सांत्वना दी, साथ ही पिता कमलेश को एक आवास एवं भूमि का पट्टा भी देने को कहा है। गांव में गंदगी एवं फैली बीमारी को देखते हुए सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि शाम तक गांव में फॉगिंग करवाएं। शुक्रवार को विधायक ने पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात कर मदद करने को कहा था।
दुजईपुरवा गांव में दो बच्चों की मौत के बाद अब गांव के दिन बहुरने वाले हैं। गांव के कमलेश के एक बेटी चांदनी एवं एक बेटे अजय की मौत हफ्ते भर के भीतर हो गई थी, दो मौतों ने सेहत महकमे की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। 48 घंटे तक गांव में कोई भी प्रशासनिक अफसर झांकने तक नही पहुंचा था। शुक्रवार को विधायक विनय तिवारी सीएचसी निरीक्षण के बाद गांव पहुंचे थे, विधायक ने एसडीएम गोला से वार्ता कर मदद को कहा था। 
विज्ञापन


गांव पहुंचे एसडीएम ने खोला सरकारी योजनाओं का पिटारा
दुजईपुरवा पहुंचे एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने मृतक बच्चों के पिता कमलेश को सांत्वना दी, एसडीएम ने आवासहीन और भूमिहीन कमलेश को सरकारी योजना से एक आवास और कृषि भूमि का पट्टा बनाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने लेखपाल से एक हफ्ते में पट्टे संबंधी फाइल तैयार करने को कहा है। गांव वालों ने एसडीएम को बताया कि उनके स्कूल का नल काफी समय से खराब है, जिसे रिबोर कराने के लिए कहा गया। वहीं लोगों ने कहा कि उनके पास रसीद है पर राशन कार्ड सत्यापन नही हुए जिससे कोटेदार गल्ला नही दे रहा, इस पर एसडीएम ने एक हफ्ते में राशनकार्डों के सत्यापन कराने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं, तब तक रसीद से गल्ला देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी को कहा- शाम तक गांव में कराएं फागिंग
गांव में बीमार बच्चों एवं बड़ों को देखते हुए एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी डा. अमितेश द्विवेदी से फोन कर कहा कि गांव में आज शाम तक फागिंग कराएं। वहीं गांव में संभावित दिमागी बुखार की चपेट में आई तारा देवी (13) को समुचित इलाज के निर्देश दिए। वहीं देर शाम को गांव से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में कोई भी टीम अभी तक नही पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed