फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After robbing the event of killing disclosed

लूट के बाद हत्या की घटना का खुलासा

Fri, 05 Jun 2015 06:44 PM IST
लखीमपुर/गोला
लखीमपुर/गोला Updated Fri, 05 Jun 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
After robbing the event of killing disclosed
करीब एक माह पहले गोला क्षेत्र के मूड़ा सवारान स्थित बैंक से रुपये निकालकर गांव लौट रही रजिया की लूट के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट और हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बाइक और आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सात मई को लगुची गांव निवासी शादाब बाइक से अपनी चाची शहनाज बानो पत्नी छुन्नन और बुआ रजिया पत्नी इदरीश को लेकर मूड़ा सवारान स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था। शाहनाज ने अपनी ननद रजिया को रुपये रखने के लिए दिए थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने भदेंड़ और लगुची गांव के बीच तीनों को रोककर शादाब के सिर पर डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया और रजिया से रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने रजिया को धारदार हथियार से कई प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बीच-बचाव में शहनाज बानो भी घायल हुई थीं। अस्पताल ले जाते समय रजिया ने दम तोड़ दिया था। एसपी अरविंद सेन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए गोला कोतवाल एके उपाध्याय ने जांच शुरू की और लूट एवं हत्या में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। जांच के दौरान रमाकांत मौर्र्य का गैंग प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस टीम गैंग के सदस्यों के पीछे लग गई। शुक्रवार को कोतवाल एके उपाध्याय और पुलिस टीम ने पनाह पुलिया के पास से दो अभियुक्तों रमाकांत मौर्य निवासी जगसड़ थाना खीरी हाल पता सलेमपुर कोन और सुनील मौर्या निवासी मंदूरा थाना ईसानगर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 8200 रुपये नकद, बाइक और घटना में प्रयोग किए गए चाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने लूट और हत्या की घटना को कुबूल किया, जिसके बाद घटना में घायल हुई शहनाज बानो ने अभियुक्तों को पहचानकर पुलिस के खुलासे पर मुहर लगा दी। एसपी आफिस में अभियुक्तों को पेश करने के बाद दोनों का चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एक अभियुक्त पर पहले से दर्र्ज हैं 21 मुकदमे
इस घटना में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रमाकांत मौर्या पर थाना फरधान और खीरी में एक-एक, सीतापुर के थाना सकरन में छह, सीतापुर की कोतवाली, खैराबाद, कमलापुर, बिसवां, रेउसा, तंबौर, इमलिया सुल्तानपुर और रामकोट में एक-एक, हरगांव में तीन, थाना मानपुर में दो मुकदमे दर्ज हैं। अब हत्या और लूट के आरोप में गोला कोतवाली में 22 वां मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं दूसरे अभियुक्त सुनील मौर्या पर सीतापुर जिले में तीन और गोला में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वह लोग बैैंक से ही पीछे लगे थे। रास्ते में मौका देखकर इस वारदात को अंजाम दिया था। रमाकांत के पास से 4700 और सुनील मौर्या के पास से लूट के 3500 रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed