फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ADM and CO village officials arrived five days later Chete

पांच दिन बाद चेते अधिकारी एडीएम और सीओ पहुंचे गांव

Sat, 29 Aug 2015 07:51 PM IST
ममरी
ममरी Updated Sat, 29 Aug 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
ADM and CO village officials arrived five days later Chete
जड़ौरा निवासी रोहनलाल वर्मा के 25 अगस्त से लापता नौ वर्षीय बेटे दिव्यांश के परिवार वालों से हैदराबाद थाना पहुंचे सीओ मोहम्मदी हरेंद्र यादव ने घटना के बारे में पूछताछ की, साथ ही गांव जाकर मौका मुआयना भी की। प्रधान अनुराग मिश्रा ने 27 अगस्त को उनके मोबाइल पर आए मैसेज की जानकारी भी सीओ को दी।
विज्ञापन

प्रधान अनुराग मिश्रा ने सीओ को मैसेज दिखाकर बताया कि उन्होंने जब नंबर को ट्रेस कर बात करने की कोशिश की तो जवाब में उन्हें अपशब्दों की बौछार मिली। इसे गंभीरता से लेकर सीओ ने गांव जाकर उस बाग को देखा जहां से दिव्यांश लापता हुआ था। मात्र दो बीघे जमीन के हिस्सेदार दिव्यांश के पिता रोहनलाल, चाचा रामकुमार ने सीओ को बताया कि जमीनी वाद को छोड़कर उनकी गांव में किसी से रंजिश नहीं है। फिर भी उनके बेटे का अपहरण किन कारणों से हुआ समझ में नहीं आ रहा है। इस बारे में अब तक किसी ने फिरौती की मांग भी नहीं की है। सीओ के साथ एसओ अजय कुमार यादव भी मौजूद रहे। जिन्होंने मैसेज को लेकर 27 अगस्त को गोला में हुए बवाल की भी जानकारी दी। रोहनलाल ने बताया कि उसकी छह संतानों में दिव्यांश इकलौता बेटा है। इसी के साथ उनकी आंखें भर आयीं। बाद में एडीएम एसपी सिंह भी थाने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

राखी न बांध पाने से पांचों बहनें उदास
ममरी। यह पहला मौका है जब रोहनलाल की पांचों बेटियां पूनम देवी, सोनी देवी, रोली, राधा देवी और सौम्या रक्षाबंधन पर अपने भाई दिव्यांश की कलाई पर राखी बांधने से वंचित रही। वे अपने भाई की सलामती की दुआएं कर रही हैं,  उनका रो रोकर बुरा हाल है। दिव्यांश की गुमशुदगी से पूरे परिवार में सन्नाटा है। पूरा परिवार दिव्यांश की तलाश में जुटा है। वे सागर बाबा के मंदिर में मत्था टेक कर बेटे के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed