{"_id":"f08532cfc5f583cb1cb4b4c03e9eb142","slug":"adisio-including-three-enter-the-robbery-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसीओ समेत तीन पर लूट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीसीओ समेत तीन पर लूट की रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदी
Updated Fri, 04 Dec 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर सहकारिता विभाग के एडीसीओ और दो अन्य के खिलाफ मोहम्मदी पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसआई अतुल कुमार को सौंपी गई है।
कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में गोकन सहकारी समिति के आंकिक विशेष कुमार का कहना है कि 20 अगस्त 15 को वह समिति पर खाद बिक्री कर रहा था, तभी मोहम्मदी तहसील के सहकारिता विभाग के एडीसीओ मोहम्मद तारीक अपने दो साथियों के साथ समिति पर आए और पैसों की मांग कर उससे खाद बिक्री के 21 हजार 576 रुपये छीन लिए और अपशब्द कहकर चले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना समिति के सचिव सुशील कुमार तिवारी को दी तथा मोहम्मदी कोतवाली आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले को सुनकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मोहम्मद तारीक सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर एसआई अतुल कुमार को जांच सौंप दी है।