{"_id":"5724eaa14f1c1b3969a921f2","slug":"a-dozen-house-fire-ashes-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से एक दर्जन घर राख, महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से एक दर्जन घर राख, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Sun, 01 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
गांव सोतिया में शुक्रवार को देर शाम हुआ हादसा
गांव सोतिया में शुक्रवार को देर शाम लगी आग मेें एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग बुझाते समय एक महिला के साथ दो लोग झुलस गए। बाद में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव सोतिया निवासी परशुराम की पुत्री की बारात शुक्रवार को आई थी। परशुराम की पत्नी सोनादेवी ने घर के बाहर गड्ढा होने के कारण घास फूस भरने के बाद ऊपर से मिट्टी का नया पटान कराया था। वहीं पर उन्होंने खाना बनवाया था। बारात विदा करने के बाद परिवार के लोग सो गए थे। अधिक देर तक आग जलने के कारण मिट्टी गरम हो गई, मिट्टी के नीचे कूड़ा सुलगने लगा। इसी से निकली चिंगारी से सोनादेवी के घर के अलावा नंदू, वंशी, स्वामीनाथ, रामायण, रामकरन, पारस समेत करीब एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग बुझाते समय नंदू की पत्नी चंद्रावती (52) झुलस गई। इसके अलावा रामकरन भी आग की चपेट में आ गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चंद्रावती की हालत खराब होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में शनिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आग लगने से घर में रखा, बर्तन, कपड़ा, आनाज और नकदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। सोनादेवी ने बताया कि घरेलू सामान सहित उसका करीब 50 हजार रुपया जलकर राख हो गया। इससे पहले मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। लेखपाल कौशल ने भी मौका मुआयना कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। अब तक यहां आग की चपेट में आकर छह लोग अपनी जान गवां चुके हैं।