{"_id":"5bbdeb46867a55283e733282","slug":"91539173190-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में धरी गईं दो महिलाएं, पर्स बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में धरी गईं दो महिलाएं, पर्स बरामद
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरी के आरोप में धरी गईं दो महिलाएं, पर्स बरामद
लखीमपुर खीरी। शहर की संकटा देवी चौकी पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक महिला का चोरी हुआ पर्स बरामद कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों महिलाओं का चालान कर दिया है।
आठ अक्तूबर को मोहल्ला महाराजनगर निवासी रमेश कश्यप की पत्नी पूनम कश्यप बाजार आईं थीं। सराफा बाजार में दो महिलाओं ने उनका पर्स चुरा लिया। पर्स में 3500 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। संकटा देवी चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो महिलाओं की फुटेज पर्स चोरी करते हुए कैद हुई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने शहर के मोहल्ला शांतीनगर (सरनापुरम) निवासी नन्ही देवी और कांशीराम आवास कॉलोनी सिकटिहा निवासी दीपमाला को दबोच लिया। पुलिस ने महिलाओं के पास से चोरी हुई पर्स और रुपये बरामद कर लिए।