फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अब गलियों और सूनसान रास्तों पर भी दिखेगी यूपी 100 पुलिस

अब गलियों और सूनसान रास्तों पर भी दिखेगी यूपी 100 पुलिस

Mon, 09 Apr 2018 08:43 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
अब गलियों और सूनसान रास्तों पर भी दिखेगी यूपी 100 पुलिस
लीड
विज्ञापन

09 एलकेएच 8
अब गलियों और सुनसान रास्तों
पर भी दिखेगी यूपी 100 पुलिस
अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं पीआरवी बाइक
- डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
यूपी 100 पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं बाइक अब गलियों और ऊबड़खाबड़ रास्तों पर भी दिखेंगी। सोमवार को डीएम-एसपी ने जिले को मिली 22 बाइकों को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले अफसरों ने बाइकों पर तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को उनके दायित्व समझाए और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
वर्ष 2016 में यूपी 100 सेवा शुरू की गई थी। इसके तहत जिले को आठ इनोवा और 58 बोलेरो मिली थीं। चार पहिया वाहन होने के कारण पुलिस को संकरी गलियों और खराब रास्तों पर पहुंचना मुश्किल होता था। जब तक यह गाड़ियां मौके पर पहुंच पातीं तब तक पुलिस सायरन की आवाज सुनकर अपराधी भाग जाते थे। अब यूपी 100 के बेड़े में बाइकों को शामिल किया गया है। खीरी जिले को फिलहाल 22 बाइकें मिली हैं। बाइकों का सफल संचालन कराने के लिए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने यूपी 100 पुलिस के बेड़े में जिले के एक एसआई, 79 सिपाहियों और 79 होमगार्ड शामिल हुए हैं। सभी को प्रशिक्षित किया जा चुका है। सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पीआरवी बाइकों को पुलिस लाइन से रवाना किया। यहां बता दें कि यूपी 100 पुलिस की बाइक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। बाइक में दोनों ओर डिग्गी हैं। बिना किक वाली बाइक में एमडीटी के साथ वायरलैस सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन



इन थानों को नहीं मिली पीआरवी बाइक
जिले के बेड़े में शामिल हुईं यूपी पुलिस की पीआरवी बाइकों का थानावार वितरण किया गया है। इसमें थाना नीमगांव, हैदराबाद, मैगलगंज, चंदनचौकी और संपूर्णानगर को छोड़कर सदर कोतवाली को चार, मोहम्मदी, गोला को दो-दो उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा सिंगाही, निघासन, मितौली फूलबेहड़ आदि थानों को एक-एक बाइक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन शिफ्टों में लगेगी ड्यूटी
यूपी 100 बेड़े में शामिल हुईं बाइकों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगेगी। एक शिफ्ट में एक सिपाही के साथ एक होमगार्ड रहेगा। बाइकों पर चलने वाले पुलिसकर्मी शस्त्र सहित रहेंगे। पहली शिफ्ट सुबह छह बजे से 14 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 14 बजे से रात 22 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 22 बजे से सुबह छह बजे तक होगी।

अपराधियों का पीछा करने में भी मिलेगी मदद
जब कोई संकरी गलियों में वारदात होती है तो यूपी 100 का चार पहिया वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाता। इस वजह से पुलिस संकरी गलियों का लाभ लेकर भागने वाले अपराधियों का पीछा नहीं कर पाती थी। इससे अपराधी भाग जाने में सफल रहता था, लेकिन बेड़े में बाइकों के शामिल होने से पुलिस अब अपराधियों का आसानी से पीछा कर सकेगी।


जिले को 22 पीआरवी बाइक मिलीं थीं। इनमें से एक बाइक को रिजर्व रखा गया है। 21 बाइकों को थानों पर भेज दिया गया है, जिन थानों को बाइकें अभी नहीं मिली हैं, वहां भी शीघ्र बाइकें उपलब्ध कराई जाएंगी। बाइकों के संचालन में पब्लिक को काफी सहूूलियत मिलेगी। कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने में भी काफी मदद मिलेगी।
- डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed