{"_id":"5a390e244f1c1bcf6d8b503e","slug":"91513688612-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल युवक की तीसरे दिन मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से घायल युवक की तीसरे दिन मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां।
अज्ञात लोगों की पिटाई से घायल हुए गांव अंबेडकरनगर निवासी युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान सोमवार की रात दम तोड़ दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
ग्राम अंबेडकरनगर निवासी जयप्रकाश(45) का खेत घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। रात में अक्सर खेत में जानवर घुस जाते थे, जिससे जयप्रकाश काफी परेशान था। जानवरों से खेत की सुरक्षा के लिए 16 दिसंबर की रात वह घर से खेत के लिए निकला था। उसके जाने के कुछ मिनट बाद ही उसका पुत्र विकास भी घर से निकला। इसी बीच उसे पिता के चीखने, चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा पिता गंभीर रूप से घायल जमीन पर पड़े थे और चार-पांच लोग भाग रहे थे, जिन्हें वह पहचान नहीं सका। इस संबंध में उसने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें किसी तरह की रंजिश और विवाद की बात का जिक्र नहीं है। किसी को नामजद भी नहीं किया गया था। जिसके बाद घायल जयप्रकाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां सोमवार की रात जयप्रकाश ने दम तोड़ दिया। शव घर आया तो परिवारवालों में कोहराम मच गया। एसओ वीके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मौका मुआयना कर लिया गया है। जल्द ही हमलावरों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।