{"_id":"5a0c72e84f1c1b76678bb7c1","slug":"91510765288-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, मौत
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
निघासन।
पड़ोसी जनपद बहराइच के मिहीपुरवा में कोचिंग के लिए बाइक से जा रहे निघासन क्षेत्र के अलग-अलग गांव के तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को निघासन भेजा गया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
गांव छेदुई पतिया निवासी रामखिलावन का 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, गांव खैरहनी निवासी जगदीश का 15 वर्षीय पुत्र कन्हैया, रमुआपुर निवासी मनीराम का 21 वर्षीय पुत्र केशवराम जिला बहराइच के मिहीपुरवा में किराए पर कमरा लेकर एक साथ रहकर अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई करते थे। साथ ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के बाद शाम को कोचिंग भी करते थे। मंगलवार शाम करीब साढे़ छह बजे तीनों बाइक पर सवार होकर कोचिंग के लिए जा रहे थे। नानपारा मिहीपुरवा बाईपास पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बहराइच की ओर भाग गया। तीनों के पेट पर से पहिया निकल गया। केशवराम, अमित की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कन्हैया को मिहीपुरवा अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।