{"_id":"5bfc4c7ebdec2241454bb873","slug":"81543261310-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चापुर गांव से लापता बुजुर्ग का चौथे दिन तालाब में शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पच्चापुर गांव से लापता बुजुर्ग का चौथे दिन तालाब में शव मिला
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लापता बुजुर्ग का चौथे दिन तालाब में शव मिला
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत पच्चापुर गांव से चार दिन से लापता बुजुर्ग का शव सोमवार सवेरे खैरताली गांव के तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांकेगंज कस्बा से सटी ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के मजरा पच्चापुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग खेमकरन 23 नवंबर की दोपहर से घर से अचानक लापता हो गए थे। उनके पुत्र लालजी प्रसाद और परिवारीजनों ने पिता की काफी खोजबीन की, मगर उनका कहीं पता नहीं चला। पुत्र लालजी प्रसाद ने रविवार पिता के घर से लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी। सोमवार सवेरे परिवारीजन पिता की गुमशुदगी की सूचना थाना मैलानी में दर्ज कराने जा रहे थे, इस बीच उन्हें सूचना मिली कि खैरताली गांव के तालाब में किसी का शव पड़ा दिखाई दिया है। जहां पहुंचे परिवारीजन पानी में पड़े शव को देखकर चीखने-चिल्लाने लगे। उन्होंने इसकी सूचना बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।