फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बच्चों ने ही गढ़ी थी अपहरण की झूठी कहानी

बच्चों ने ही गढ़ी थी अपहरण की झूठी कहानी

Sat, 22 Jul 2017 07:14 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने ही गढ़ी थी अपहरण की झूठी कहानी

विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। शुक्रवार को स्कूल जाते समय बच्चों के अपहरण करने के प्रयास की बात पुलिस की जांच में झूठी निकली। पुलिस का दावा है कि बच्चे स्कूल नहीं जाना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने अपना बैग झाड़ी में छिपा दिया और खेलने चले गए, लेकिन जब खेलकर वापस आए और बैग गायब मिला तो उन्होंने घर वालों की डांट से बचने के लिए मनगढ़त कहानी रच दी।

मुहल्ला टेहरा शहरी निवासी मुन्नालाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसके दो पोते आलोक और सचिन स्कूल जा रहे थे। रास्ते में रेलवे क्रासिंग के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके अपहरण की कोशिश की। बच्चों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने उनके बैग छीन लिए, जिसके बाद बच्चे घर आ गए। इस पूरी कहानी की पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो मामला कुछ और ही निकला। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन व पड़ताल प्रारंभ की गई तथा बच्चों से भी उनके घर वालों की मौजूदगी में वार्ता हुई, जिसके बाद सच्चाई सामने आ गई। दरअसल दोनों बच्चे अपनी बुआ के बच्चों के साथ रोज स्कूल जाते थे। शुक्रवार को बुआ के बच्चे स्कूल नहीं गए और इसी वजह से वे दोनों भी स्कूल नहीं जाना चाहते थे, लेकिन परिवारीजनों के दबाव और डांट के बाद दोनों को स्कूल के लिए निकलना पड़ा। रास्ते में दोनों बच्चों ने स्कूल जाने के बजाए अपना बैग रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ी में रख दिया और खेलकूद में लग गए। जब वे वापस बैग लेने पहुंचे तो बस्ते गायब थे, ऐसे में बच्चे डर गए कि अब एक तो बैग गायब होने पर पिटाई होगी दूसरा स्कूल न जाने पर भी डांट पड़ेगी। इसी वजह से दोनों ने अपहरण की कोशिश की कहानी गढ़ दी और घर वालों को वही कहानी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed