{"_id":"57275c974f1c1bc17b5cd5f6","slug":"77-thousand-uniformed-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दीधारी बदमाशों ने 77 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दीधारी बदमाशों ने 77 हजार लूटे
ब्यूरो महेवागंज।
Updated Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदमाशों ने दिदहाड़े घटना को दिया अंजाम
पेमेंट वसूलकर लौट रहे युवक से बदमाशों ने 77 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। खास यह कि लुटेरे पुलिस की वर्दी मे थे। बदमाशों ने गाड़ी के कागज चेक करने के बहाने घटना को अंजाम दे दिया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान पुलिस छानबीन में जुुट गई है। सुंदरवल चौकी क्षेत्र मे दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत छा गई।
शहर के मोहल्ला जोड़ीबंगला निवासी अशीष गुप्ता के मुताबिक उसके पास वोडा कंपनी की फ्रेंचाइजी है। आशीष ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि सोमवार को वह दाउदपुर गया था। दोपहर करीब एक बजे वापसी के समय भीरा हाइवे स्थित बसैगापुर और बसही गांव के बीच पुलिस की वर्दी पहने बाइक सवार दो युवक अचानक पीछे से आ गए और उसकी बाइक को रोक लिया। उन्होंने गाड़ी के पेपर चेक करने की बात कही। पुलिस समझ वह फौरन रुक गया। व्यवसायी के रुकते ही वर्दीधारी बदमाशों ने उसे कब्जे मे ले लिया और बैग से जबरन रुपयों की गड्डी छीन ली। युवक के शोर मचाने पर बदमाश बाइक समेत फरार हो गए। अशीष फौरन सुंदरवल चौकी पहुंचा, और पुलिस को वाक्या बताया। सूचना पर एसओ समशेर बहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज छोटेलाल ने मौका मुआयना किया। फिलहाल बदमाश पुलिस के हत्थे नही चढ़े। व्यवसाई ने पुलिस को करीब 77 हजार रुपये लूटे जाने की बात बताई। एसओ ने बताया कि बदमाश सिर्फ बैग से ही कैश ले गए, जबकि तगादे के रुपये नही छुए। इसके अलावा रिचार्ज, सिम आदि भी सुरक्षित है। इन सब से फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। पीड़ित अगर मुकदमा दर्ज कराना चाहेगा तो हर हाल मे दर्ज किया जाएगा।
कुछ शक के दायरे में
भुक्तभोगी की मानें तो सुंदरवल क्षेत्र की एक बैंक मे प्राइवेट काम करने वाले एक युवक से कुछ दिन पहले लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आशीष ने पुलिस को बताया कि युवक ने रुपये वसूल लेने की धमकी भी दी थी।