{"_id":"5c9e5da0bdec22145f5399ce","slug":"71553882528-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की गर्दन पर चाकू रख पत्नी को खिलाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की गर्दन पर चाकू रख पत्नी को खिलाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव पैला में मासूम की गर्दन पर चाकू रख पत्नी को जहर खिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया है।
पैला निवासी रोहित कुमार की पत्नी प्रियंका दीक्षित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि छह वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, तभी से पति और ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि होली के दिन पति और ससुर निराला ने उसके साथ मारपीट की थी, इसके बाद उसे मायके छोड़ आए थे। 26 मार्च को पति ने फोन करके उसे मायके से बुलाया था। इसके बाद वह शाम सात बजे पांच वर्षीय बच्चे के साथ घर पहुंची, तो वहां रात एक बजे पति रोहित ने सो रहे बच्चे की गर्दन पर छुरी रख दी और जबरन जहर खिला दिया। इसके बाद तबियत बिगड़ी, तो उसने 100 नंबर पर फोन कर मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने उसे सीएचसी बेहजम में भर्ती कराया था। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसमें अभी पति का चालान भेजा गया है।