फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बेकसूर फल विक्रेता को हवालात में डालने से भड़के भाजपाई

बेकसूर फल विक्रेता को हवालात में डालने से भड़के भाजपाई

Sat, 31 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बेकसूर फल विक्रेता को हवालात में डालने से भड़के भाजपाई
तिकुनिया।
विज्ञापन

फल विक्रेता को बिना किसी गलती के कोतवाली की हवालात में बंद करना बेलरायां चौकी इंचार्ज को महंगा पड़ गया। सूचना पर कोतवाली तिकुनियां पहुंचे भाजपा नेताओं ने कोतवाल से कड़ी नाराजगी जताई। नेताओं ने एक दलाल के इशारे पर युवक को निर्दोष होने के बाद भी बंद करने का आरोप लगाते हुए मौजूद चौकी इंचार्ज की खूब फजीहत की। दरोगा के कारनामे से बैकफुट पर आई कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद युवक को बेकसूर पाकर छोड़ दिया।
वर्तमान समय में बेलरायां चौकी पुलिस पर दलालों का बोलबाला है। ग्रामीणों की मानें तो चोरी, जमीन विवाद, मारपीट के मामले हो या फिर छेड़छाड़ या रेप। ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दलाल के माध्यम से मामले को निपटाती है। मोहल्ला कुसाही निवासी भाजपा कार्यकर्ता रामचंद्र ने बताया कि उनका पड़ोसी आए दिन शराब पीकर अनावश्यक लोगों को गालियां देता है। आरोप है कि 29 मार्च की शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। इस पर उनके बेटे फल विक्रेता अजय ने यूपी 100 पुलिस को कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को डांट-डपट कर चली गई। पुलिस के जाते ही आरोपी फिर गालियां बकने लगा। इस पर उन्होंने चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सिपाही कुलदीप और मोहित ने डांट-डपटकर आरोपी को शांत करा दिया। सुबह चौकी इंचार्ज ने दलाल के इशारे पर उनके पुत्र अजय को चौकी बुलाकर बैठा लिया। बाद में उसे कोतवाली ले जाकर हवालात में डाल दिया। इस बात की जानकारी जब भाजपा नेताओं को हुई तो उनमें रोष फैल गया। भाजपा नेता दयाशंकर मौर्य, रमाशंकर पांडेय, विनय जायसवाल, शशीकांत चतुर्वेदी सहित कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल अजय कुमार को पूरी बात बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। इसी बीच चौकी इंचार्ज भी कोतवाली पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने दलाल के इशारे पर बेकसूरों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दरोगा की जमकर फजीहत की। कोतवाल ने पूरा मामला जांचने के बाद पकड़े गए युवक को निर्दोष पाया। इस पर उन्होंने भी चौकी इंचार्ज की क्लास लगाई। बाद में हिरासत में बैठे युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेलरायां चौकी इंचार्ज एक युवक को पकड़कर लाए थे और उस पर मारपीट करने की बात कह कोतवाली में बैठाया था। भाजपा नेताओं के आने के बाद जब उन्होंने मामले की सच्चाई जानी तो युवक निर्दोष निकला। इस पर उसे छोड़ दिया गया है। चौकी इंचार्ज को कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दी है।
- अजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed