{"_id":"5981ab304f1c1bf1498b49ad","slug":"71501670192-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के दौरान विवाद, फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत के दौरान विवाद, फायरिंग, एक घायल
Updated Wed, 02 Aug 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। गांव में चल रही पंचायत के दौरान एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान बात बढ़ने पर हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायलावस्था में युवक थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी भेज दिया। अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवरिया ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना मैलानी के कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव ग्रंट नंबर तीन में बुधवार सवेरे किसी मामले को लेकर सिख समुदाय की गांव में पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान एक ही परिवार के बल्देव सिंह का पुत्र रोनी सिंह और परिवार के ही रेशम सिंह, कुलदीप सिंह आदि के बीच मामले को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद फायरिंग हुई। इसमें रोनी सिंह (25) की दाहिनी बांह में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। गोली चलने के बाद दहशत में आए ग्रामीण अपने घरों में दुबक कर बैठ गए। परिवारीजन घायल हालत में ही उसे मैलानी थाने लेकर पहुंचे और दूसरे पक्ष के चार लोगों खिलाफ तहरीर दी। एसओ मैलानी आरडी सिंह ने बताया कि घायल को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी भेजा गया है। कहा कि वादी बलदेव सिंह की तहरीर के आधार पर ग्रंट नंबर तीन निवासी कुलवंत सिंह, रेशम सिंह, कुलदीप सिंह और गोला के पंजाबी कॉलोनी निवासी सूरज निरंकारी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
.. ...