{"_id":"5ccf19c3bdec22077d5bdc28","slug":"61557076419-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ दो लाख नगदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़ दो लाख नगदी उड़ाई
विज्ञापन
बिजुआ। थाना भीरा क्षेत्र के गांव इटकुटी में चोरों ने एक परचून की दुुकान का ताला तोड़ दिया। चोर उसमें रखी दो लाख रुपये की नगदी उठा ले गए। सुबह दुकान स्वामी ने जब ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही है।
गांव इटकुटी निवासी राधेश्याम पुत्र मिलाप सिंह ने बताया कि घर के सामने ही उनकी परचून एवं गल्ला दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को घर पर मेहमान आए थे। इसलिए पूरे दिन की बिक्री एवं गल्ला का रुपया दुुकान में रख दिया, लेकिन रात को चोरों ने ताला तोड़कर दुुकान में रखे करीब दो लाख की नगदी चोरी कर ली। वह जब सुबह दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देखा। इस पर चौकी बिजुआ पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी है।
इटकुटी में चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, क्योंकि दुुकान में इतना सामान नही हैं कि बिक्री के रूप में दो लाख की नकदी रखी जा सके। हालांकि मामले की जांचकर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अवधेश कुमार यादव, प्रभारी, पुलिस चौकी बिजुआ