फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रक की टक्कर से बाढख़ंड के मेट की मौत

ट्रक की टक्कर से बाढख़ंड के मेट की मौत

Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाढख़ंड के मेट की मौत
शारदानगर। कसबे के चौराहा के पास शनिवार की सुबह ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे शारदानगर बाढख़ंड के मेट घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बाढ़खंड शारदानगर कालोनी में तैनात मेट राजेंद्र प्रसाद (45) कई वर्षों से शारदानगर चौराहे के समीप घर बनवाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह किसी काम से शारदानगर चौराहा पर आए थे। उनके पास हेलमेट भी नहीं था। सुबह करीब 10 बजे वापस जाते समय उनके घर के निकट ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान राजेंद्र ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों ने पीछा कर शारदाबैराज स्थित धौरहरा पुलिस पिकेट के पास रोक लिया। उधर, मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए और आनन-फानन में राजेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मृत राजेंद्र के कोई पुत्र नहीं है। पांच पुत्रियां हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची थाना फूलबेहड़ पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि मृत राजेंद्र प्रसाद के पास हेलमेट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed