{"_id":"5c571e61bdec22736a76914e","slug":"61549213281-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर मृत लड़कियों के परिवारवालों से हुई पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनभर मृत लड़कियों के परिवारवालों से हुई पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका नंदिनी के तीन भाइयों को कोतवाली ले गई पुलिस
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। रविवार को दिनभर मृतक दोनों लड़कियों के परिवार वालों से पूछताछ हुई। शाम को कोतवाली पुलिस राजनंदिनी के भाई 15 वर्षीय राहुल, 13 वर्षीय आशीष और 12 वर्षीय अनमोल को कोतवाली ले गई। हालांकि पुलिस ने मामले में अभी किसी भी गिरफ्तारी से इंकार किया है।
घटनास्थल पर दोपहर सबसे पहले पसगवां कोतवाली के एक उपनिरीक्षक के साथ पुलिस टीम पहुंची। मौके पर परिवार वाले भी बुलाए गए। पहले दरोगा ने अलग-अलग बयान लिए, फिर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम एक्सपर्ट ने भी बयान लिए। पश्चात सीओ क्राइम ब्रांच प्रदीप कुमार सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर क्राइम सीन का रिक्रिएशन कराया। दोपहर 12 बजे से चल रही जांच शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान टीम ने गांव के लोगों और मीडिया को भी घटनास्थल से दूर कर दिया। बाद में कोतवाली पसगवां पुलिस राजनंदिनी के तीनों भाइयों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इस बाबत एसपी पूनम ने बताया कि घटना के सहीं खुलासे के लिए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पुलिस पूछताछ से दुखी मृतका की मां रो पड़ी
मृतका अंजली की मां मालेंद्री घटनास्थल पर उस समय रो पड़ी, जब पुलिस उसके पति, पुत्रों और भतीजों से अलग-अलग बयान ले रही थी। कहा, हत्यारों ने बिटिया की जान ले ली और पुलिस उन्हें ही परेशान कर रही है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस उल्टे चल रही है। यह कहकर वह खेत में ही गिर गई।
विज्ञापन
विधायक लोकेंद्र बोले, दोषी जरूर जाएंगे जेल
गांव जीराबोझी में रविवार को दोपहर बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की बाबत जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने प्रभारी निरीक्षक पसगवां के काफी देर तक अकेले खड़े होकर मंत्रणा भी की। फिर मृतका अंजली के परिवार वालों से कहा कि दोषी चाहें कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। सभी दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
एमएलसी भदौरिया ने परिजनों को ढाढंस बंधाया
सपा के एमएलसी आनंद भदौरिया भी दोपहर बाद गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को ढाढंस बंधाया। कहा कि घटना का सही खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तेजी से जांच कर रही है। यदि एक सप्ताह में खुलासा न किया तो वह हाईकमान से मामले में हस्तक्षेप के बात रखेंगे।