{"_id":"5bbdeb43867a55282c416483","slug":"61539173187-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडी इंडिया के प्रोपाइटर के खिलाफ अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केडी इंडिया के प्रोपाइटर के खिलाफ अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केडी इंडिया के मालिक के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज
एलईडी बल्ब के बहाने दो लाख रुपये हड़पने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। वाराणसी की केडी इंडिया टेक्नालॉजी चंदपुर क्रासिंग के मालिक अमानत में खयानत के मामले में फंस गए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने शहर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर उनके खिलाफ एलईडी बल्ब के नाम पर दो लाख एक सौ रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने लखीमपुर और सीतापुर में एलईडी बल्ब आपूर्ति के लिए डिस्ट्रीब्यूटर के लिए आवेदन किया था। इस पर 13 जनवरी 2016 को कंपनी ने अपनी सहमति दे दी थी। इसी दिन बल्ब की आपूर्ति के लिए उन्होंने दो लाख एक सौ रुपये अपने आईसीआईसीआई बैंक शाखा लखीमपुर से केडी इंडिया टेक्नालॉजी के प्रोपराइटर शशी कुमार के खाते में आरटीजीएस किया था। धनराशि पहुंचने के बाद भी अभी तक बल्ब की आपूर्ति नहीं की गई। कई बार मोबाइल पर कॉल कर संपर्क किया। आरोप है कि अब आरोपी गुमराह कर रहा है। उसकी नीयत पैसा वापस करने और बल्ब देने की नहीं है। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर टेक्नालॉजी के प्रोपराइटर के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई सत्यप्रकाश यादव को सौंपी गई है।