{"_id":"5a6744484f1c1bb1208b4e77","slug":"61516717128-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह साल से फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौदह साल से फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 एलकेएच 12
चौदह साल से फरार
शातिर अपराधी गिरफ्तार
आरोपी पर दर्ज हैं वन विभाग के 36 मामले
नौ मामलों में जारी थे गैर जमानती वारंट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी/बेलरायां।
कोतवाली तिकुनियां की बेलरायां चौकी पुलिस को सोमवार रात एक शातिर अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली। 14 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर क्षेत्र में घूम रहे आरोपी मोहल्ला कुसाही निवासी फिरोज को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। आरोपी जानलेवा हमले सहित कई मामलों में फरार चल रहा था।
कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि बेलरायां चौकी इंचार्ज हरीश कुमार गंगवार, सिपाही योगेश तोमर और मोहित कुमार के साथ गश्त पर थे। सोमवार रात पुलिस टीम ने मोहल्ला कुसाही निवासी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास एक 12 बोर का तमंचा, एक जीवित और एक कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी पर वन विभाग के जानलेवा हमले सहित 36 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा थाना सिंगाही पर चोरी का मामला पंजीकृत है। वन विभाग के दर्ज 36 मामलों में वह 14 वर्षों से फरार चल रहा था। कोर्ट ने नौ मामलों में आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।