फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खाकी की दबंगाई: चौकी इंचार्ज ने बेकसूर चाट विक्रेता को पीटा

खाकी की दबंगाई: चौकी इंचार्ज ने बेकसूर चाट विक्रेता को पीटा

Sun, 31 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खाकी की दबंगाई: चौकी इंचार्ज ने बेकसूर चाट विक्रेता को पीटा
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

साल की समाप्ति पर पुलिस ने एक और धब्बा अपने ऊपर लगा लिया है। मोहमम्दी रोड पर नानक चौकी इंचार्ज ने दबंगई दिखाते हुये बेवजह एक चाट विक्रेता की पिटाई कर दी। इससे लोग भड़क उठे और भाजपा नेता के साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाल ने चौकी इंचार्ज को बुलाकर माफी मंगवाई तक जाकर लोग शांत हुए और वापस लौटे।
मोहम्मदी रोड कब्रिस्तान के सामने सड़क के किनारे मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी रविप्रकाश शुक्ल कई सालों से चाट का ठेला लगाता है। रविवार शाम एक मुकदमे के सिलसिले में कोतवाल संजय कुमार त्यागी मोहल्ला मुन्नूगंज गए थे। पीछे से नानक चौकी इंचार्ज अनिल पांडे भी बाइक से अपने हमराही के साथ रवि प्रकाश शुक्ल के ठेले के पास पहुंचे और गाड़ी खड़ी कर बेवजह चाट विक्रेता को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। आसपास के दुकानदार एकत्र होने लगे तो दरोगा गालियां देते हुए मौके से खिसक गया। इससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। इससे गुस्साए लोग भाजपा नेता ठाकुर प्रसाद गंगवार के साथ पीड़ित चाट वाले को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। कोतवाल ने चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलाया और उससे माफी मंगवाई। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी निकालने को लेकर चौकी इंचार्ज अनिल पांडे की दुकानदार से कहासुनी हो गई थी। कोतवाली में दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed