फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किसान के आत्महत्या करने की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

किसान के आत्महत्या करने की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Fri, 29 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
किसान के आत्महत्या करने की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
Demo pic - फोटो : google
धौरहरा खीरी। कर्ज में डूबे गांव सोहरिया निवासी किसान कपिल वर्मा(45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना बताई गई है। आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी? क्या सूदखोरों के दबाव में आकर किसान ने मौत को गले लगाया या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है? अब पुलिस आत्महत्या की वजहों को तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सोहरिया निवासी किसान कपिल वर्मा ने अपनी बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घरवाले आत्महत्या की वजह बैंक और सूदखोरों का कर्ज होना बता रहे थे। घर वालों का कहना था कि सूदखोर कपिल पर तकादा कर ब्याज का पैसा देने का दबाव बना रहे थे। मृतक के बेटे अनुराग ने हत्या की आशंका जताई थी। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होना बताया गया है। इससे साफ है कि किसान कपिल वर्मा ने आत्महत्या की थी। आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह रही? इसका कारण अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है और न ही अभी यह ज्ञात हो सका है कि किस सूदखोर का कितना पैसा बाकी था। बैंक का कर्ज जरूर सामने आया है। उन्होंने आत्महत्या के पीछे सूदखोरों का दबाव होने की बात से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed