{"_id":"59fca0e64f1c1b69678b8f70","slug":"61509728486-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अगवा करने की कोशिश, आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को अगवा करने की कोशिश, आरोपी दबोचा
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
कोचिंग से पैदल घर लौट रही एक 17 वर्षीय छात्रा को एक युवक ने रोक लिया। पहले उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में उसे जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच महिला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।
ओयल निवासी एक छात्रा ने बताया कि वह शहर में कोचिंग पढ़ने आती है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ला थरवरनगंज निवासी एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक ने पहले उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे खींच लिया और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगा। इस पर घबराई छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर एसओ महिला हंसमती फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसे महिला थाना ले गईं। बाद में उसे सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन