फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर में घुसकर युवक को मारी गोली, घायल

घर में घुसकर युवक को मारी गोली, घायल

Mon, 26 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
घर में घुसकर युवक को मारी गोली, घायल
क्रासर....
घर वाले बोले, प्रधानी चुनाव की रंजिश में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
कोतवाली मोहम्मदी के गांव देवरिया में रविवार की देर शाम कुछ लोगों ने घर में घुसकर गांव निवासी 26 वर्षीय मुन्ना को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

गांव देवरिया निवासी अली अहमद ने बताया कि उसका पुत्र मुन्ना और पुत्रवधू नायबा खातून घर पर थी। रविवार की शाम करीब छह बजे गांव के ही कुछ लोग घर में घुस आए और उसके पुत्र पर 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से मुन्ना खून से लतपत होकर गिर पड़ा। गोली चलने और शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के अन्य लोग भी आ गए। इस पर आरोपी बंदूक और असलहा लहराते हुए भाग निकले। उन्होंने घटना की जानकारी यूपी 100 को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को पहले सीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर सोमवार को घायल को लखनऊ रेफर कर दिया है। घायल के पिता अली अहमद का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते उसके पुत्र को गोली मारी गई है। कोतवाल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मजरूबी चिट्ठी बनाकर घायल को अस्पताल भेजा गया है। अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed