फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आशा कार्यकत्रियों को अश्लील फोन और धमकियां खुद को स्वास्थ्य अधीक्षक बता रहा कालर

आशा कार्यकत्रियों को अश्लील फोन और धमकियां खुद को स्वास्थ्य अधीक्षक बता रहा कालर

Wed, 26 Sep 2018 06:20 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकत्रियों को अश्लील फोन और धमकियां खुद को स्वास्थ्य अधीक्षक बता रहा कालर
आशा वर्कर को सेलफोन पर धमकियां, तहरीर दी
विज्ञापन

- खुद को स्वास्थ्य अधीक्षक बता रहा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मैलानी। खुद को स्वास्थ्य अधीक्षक बता कोई व्यक्ति क्षेत्र की एक संगिनी आशा वर्कर से मोबाइल पर अश्लील बातें करने के साथ ही बात न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़ित संगिनी ने मामले की तहरीर थाने में दी है।

ग्राम मक्कागंज निवासी आशा संगिनी तारा देवी पत्नी प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि 20 सितंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बांकेगंज सीएचसी का अधीक्षक बताते हुए क्षेत्र की आशा वर्कर के मोबाइल नंबर मांगे। उसने नंबर देने से मना कर दिया। इस पर कालर उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसके बाद आशा वर्कर सुरजनपुर निवासी रीना देवी पत्नी अनिल गुप्ता, लोचनपुर निवासी कृष्णा देवी, खरेहटा निवासी रामदेवी, राजेपुर निवासी माहेनिगार आदि के पास भी उसी नंबर से फोन कर कालर ने सबसे अश्लील बातें कीं, मना करने पर सबको जान से मारने की धमकी दी गई, तब से बराबर ऐसे फोन आ रहे हैं। इस तरह की काल से आशा संगिनी, वर्कर मानसिक तनाव और दहशत में हैं। संगिनी तारा देवी ने थाने में तहरीर देकर अश्लील फोन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई कर अश्लील फोन करने वाले को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed