{"_id":"5762e8db4f1c1b144311c142","slug":"50-thousand-robbed-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से 50 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूूरो-मैगलगंज।
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज में गुरुवार को दिन दहाड़े हुई वारदात
बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
नेशनल हाइवे पर स्थित कस्बे में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने महिला से 50 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया, जिसके बाद वे सीतापुर की तरफ फरार हो गए। एकाएक हुई वारदात से कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं लगे। सड़क किनारे एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर बाइक सवार बदमाशों के चेहरे सामने आए हैं।
सीतापुर जिले के थाना पिसावां के गांव मूड़ा निवासी मक्खन सिंह अपनी पत्नी देवेंदर कौर के साथ रुपये निकालने कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक आए थे। वे बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाइक से मार्केट पहुंचे, तभी देवेंदर कौर चाकू खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचीं। इसी बीच मक्खन भी रेडीमेड का सामान खरीदने चला गया। इस दौरान रुपयों से भरा बैग देवेंदर कौर के पास था। पहले से ही मौजूद काले रंग की अपाचे बाइक यूपी 34एडी 3926 सवार बदमाशों ने मौका देखते ही देवेंदर कौर के हाथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया और सीतापुर की तरफ फरार हो गए। देवेंदर के चीखने चिल्लाने पर लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात की खबर पाकर प्रभारी एसओ संजय सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला को बिठाकर सीतापुर की तरफ काफी दूर तक ले गए, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। मक्खन सिंह ने वारदात की तहरीर पुलिस को दी है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
तो बदमाशों को पुलिस का जरा भी नहीं था खौफ
दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं था। जबकि कस्बे में छह बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल कस्बे में हर समय तैनात रहता है। कस्बे में दो उपनिरीक्षकों की तैनाती हैै। बावजूद इसके बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह गई। भीड़ एकत्र होने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
दिनदहाड़े महिला के साथ हुई लूटपाट की वारदात में शामिल बदमाशों की बाइक का नंबर औैर उनके चेहरे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं। कस्बावासी फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि वाहन का नंबर सही हुआ, तो पुलिस आसानी से बदमाशों तक पहुंच सकती है।