फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 10 May 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
निघासन। क्षेत्र के गांव बल्लीपुर में एक व्यक्ति के घर में साइकिल चुरा कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । चोर के अन्य साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

गांव बल्लीपुर निवासी हरीराम अपने घर में परिवार के साथ सोया हुआ था। बुधवार रात करीब दो बजे कुछ चोर घर के अंदर घुसे। उसमें से एक चोर घर के आंगन में खड़ी साइकिल को लेकर चला। इसी बीच वह अंधेरा होने के कारण टटिया से लड़ गया। टटिया की आवाज होने के कारण हरीराम जाग गया और उसने उसे दबोच लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। अपने साथी को छोड़कर उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने चोर पकड़ने की सूचना पुलिस को दी। पुलिसवाले उसे पकड़कर थाने ले गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम श्रवण निवासी बल्लीपुर बताया। प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी श्रवण अधिक शराब पीए था। वह कुछ भी बताने की स्थित में नहीं था। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed