फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तीन शिकारियों को हिरन के मांस सहित दबोचा

तीन शिकारियों को हिरन के मांस सहित दबोचा

Tue, 09 Apr 2019 01:25 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
तीन शिकारियों को हिरन के मांस सहित दबोचा
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की दुधवा रेंज के जयनगर गांव के एक घर में छापा मारकर वन विभाग की टीम ने तीन शिकारियों को पकड़ा है। जिनके पास से हिरन का लगभग साढ़े छह किलो मांस बरामद किया है।
विज्ञापन

दुधवा रेंज के रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने दलबल के साथ मुखबिर की सूचना पर जयनगर गांव के ठग्गीराम के घर छापा मारा था। यहां से टीम ने हिरन का पांच किलो कच्चा व डेढ़ किलो पकाया हुआ मांस बरामद किया है। टीम ने यहां से तीन शिकारियों को भी पकड़ने में सफलता पाई है। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह बिजली के करंट से वन्यजीवों का अवैध शिकार करते थे। जिसके बाद तीनों को वन विभाग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जेल भेजा गया है। डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि तीनों शिकारियों को कई धाराएं लगाते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed