फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरेशाम महिला के कुंडल नोचकर उचक्के फरार

सरेशाम महिला के कुंडल नोचकर उचक्के फरार

Mon, 25 Mar 2019 09:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
सरेशाम महिला के कुंडल नोचकर उचक्के फरार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस की लाठी गश्त भी अपराधियों के सामने बौनी साबित हो रही है। पुलिस से बेखौफ बाइक सवार दो उचक्कों ने सोमवार की शाम मोहल्ला काशीनगर में एक महिला के कुंडल नोच लिए और भाग निकले। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस उचक्कों की तलाश करने के बजाय पीड़ित महिला से ही पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

मोहल्ला काशीनगर निवासी सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि वह मोहल्ले में ही होली मिलकर अपने घर जा रही थीं। घर के नजदीक पहुंचते ही शाम करीब चार बजे एक बाइक पर सवार दो युवक आए और पास में आकर बाइक की रफ्तार काफी धीमी कर दी। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही एक युवक ने झपट्टा मारकर कुंडल नोच लिए और भाग निकले। शोर शराबा करने पर जब तक लोग मौके पर आते और मामला समझ पाते। इससे पहली ही उचक्के आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उचक्कों की तलाश करने के बजाय पीड़ित महिला से ही करीब आधे घंटे तक पूछताछ करती रही। करीब चार दिन पहले भी दो महिलाओं के पर्स लूटने की लुटेरों ने कोशिश की थी। शहर में लगातार हो रही छिनैती की घटनाओं से लोग दहशत में आ गए हैं। खासतौर पर महिलाएं अब जेवर पहनकर घरों से बाहर निकलने में भी डर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि महिला ने अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed