फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ऑटो से गिरकर सिंचाई कर्मी की मौत

ऑटो से गिरकर सिंचाई कर्मी की मौत

Tue, 31 Oct 2017 06:58 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
ऑटो से गिरकर सिंचाई कर्मी की मौत
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। आटो चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। संख्या से अधिक सवारियां लादकर लखीमपुर आ रहे आटो चालक ने अंदेशनगर के पास अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसी ऑटो में सवार सिंचाई कर्मी गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसकी अस्पताल में कुछ देर बाद मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के कस्बा सुंदरवल निवासी सिंचाई कर्मी शमशुद्दीन(46) अपनी बुजुर्ग मां के साथ ऑटो पर मंगलवार को लखीमपुर जा रहे थे। भीरा-पलिया हाईवे स्थित कस्बा अंदेशनगर में एक धान मिल के पास चालक ने अन्य सवारियों को बैठाने के लालच में अचानक ऑटो रिक्शा में ब्रेक लगा दिया। इससे ऑटो सवार शमशुद्दीन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। मामले में कार्रवाई के लिए सुंदरवल चौकी पुलिस ने अभी तहरीर न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन



दो दिन बाद होनी थी बेटी की शादी
सिंचाई विभाग में अमीन शमशुद्दीन मूलत: देवरिया के निवासी थे। जिले में नौकरी के चलते वह सुंदरवल में मकान बनाकर रह रहे थे। बताते हैं कि दो दिन बाद पुत्री रेहाना की शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। नाते रिश्तेदारों का भी आना जाना लगा था। मां की तबियत खराब देख शमशुद्दीन उन्हें साथ लेकर दवा दिलाने और साथ ही शादी के लिए कुछ खरीददारी करने लखीमपुर जा रहे थे कि हादसे ने खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। सूचना पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed