फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मूड़ा-खजुहा सांप्रदायिक बवाल का एक और आरोपी गिरफ्तार

मूड़ा-खजुहा सांप्रदायिक बवाल का एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2017 11:25 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मूड़ा-खजुहा सांप्रदायिक बवाल का एक और आरोपी गिरफ्तार
मूड़ा-खजुहा सांप्रदायिक बवाल का एक और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
बांकेगंज।
विज्ञापन

मैलानी थना क्षेत्र के मूड़ा (खजुहा) गांव में बीते बृहस्पतिवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसे मिलाकर अब तक कुल 17 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। उधर, एहतियातन गांव में अभी तक पुलिस बल तैनात है। बुधवार दोपहर एसडीएम (गोला) योगानंद पांडे ने गांव जाकर स्थिति का जायजा लिया।

बांकेगंज कस्बे के निकट मूड़ा (खजुहा) गांव में प्राचीन देवस्थल और कुआं जगत निर्माण को लेकर बीते गुरुवार को दो समुदायों के बीच हुए सांप्रदायिक बवाल के मामले में पुलिस ने 26 नामजद और 80-85 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में अगले ही दिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में रविवार को छह, सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस ने इसी गांव के निवासी अजमुद्दीन को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर मैलानी सुनील त्यागी ने बताया कि मामले में अब तक 17 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed