{"_id":"59428d9e4f1c1bb3198b47af","slug":"41497533854-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/खमरिया। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों रोडवेज की अनुबंधित बस के संविदा परिचालक थे और ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। घायल परिचालकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिचालक रामदेव की मौत हो गई।
थाना ईसानगर के गांव ऐरा निवासी रामदेव और थाना खीरी के गांव रायपुर निवासी अनूप श्रीवास्तव गोला डिपो की अनुबंधित बस के परिचालक हैं। दोनों बुधवार को ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर चहमलपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रामदेव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घर वालों ने अनूप श्रीवास्तव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
एआरएम वीके गोस्वामी ने मृतक परिचालक के गांव जाकर बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया और मृतक की पत्नी सीमा देवी को अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की मदद की।