{"_id":"57d04ef74f1c1b36393181da","slug":"36-animals-recovered-the-death-of-10-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 पशु बरामद, 10 पशुओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
36 पशु बरामद, 10 पशुओं की मौत
मोहम्मदी।
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में पुलिस ने पीछा कर 36 गोवंशीय पशु बरामद किए, जबकि 10 पशु मृत मिले। पुलिस का दावा है कि पशु तस्करों द्वारा पुलिस का बैरियर तोड़ टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
बुधवार सुबह चार बजे के करीब शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रक यूपी 22 टी 4480 को शंकरपुर चौराहा पर बैरियर लगाकर रोकना चाहा, लेकिन चालक ने ट्रक को तीव्र गति से चलाकर टक्कर मारकर बैरियर तोड़कर भागने लगा, जिसकी सूचना वायरलेस पर सिपाहियों ने कोतवाली को दी, जिससे नाकाबंदी करके कोतवाल सीबी सिंह, एसआई अतुल कुमार, पारसनाथ, आशीष कुमार, आरक्षी राजकुमार, राशिद, राजेंद्र कुमार, वालियान ने आगे से घेराबंदी की, जिस पर चालक ने ट्रक को पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया। बचाव करते समय चालक कूद कर बस्ती में भाग गया। पुलिस ने ट्रक को पुवायां बैरियर के पास से बरामद कर लिया है जिसमें मिले 36 गोवंशीय पशुओं को मुक्त करा दिया गया, जबकि दस की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चालक की नगर में तलाश कर रही है।