{"_id":"5cab7f57bdec22145d384725","slug":"31554743127-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। रविवार की रात गोला मोहम्मदी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में गांव धिरावां निवासी दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजे। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से मातम पसरा है। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव धिरावां निवासी अनीस अली का 19 वर्षीय पुत्र अख्तर अली और दिलवर अली का 18 वर्षीय पुत्र दिलशाद एक साथ गोला में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करते थे। रविवार की रात करीब नौ बजे दोनों युवक बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बरमबाबा ईंट भट्ठे के पास पहुंचे सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सड़क पर गिरकर दोनों गंभीर घायल हो गए। वाहन चालक रात के अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन भाग निकला।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे हैदराबाद थाना प्रभारी सियाराम और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला भानुप्रताप सिंह ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
शादी की खुशियां मातम में तब्दील
मृतक अख्तर अली के चचेरे भाई इलियास की नौ अप्रैल को शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल था, इसी बीच अख्तर अली और दिलशाद की मौत होने से दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और पलभर में ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।