{"_id":"5b9416b7867a557ec524b968","slug":"31536431799-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
08एलकेएच407
25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
अमर उजाला ब्यूरो
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर पुलिस और स्वॉट की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की शाम 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि थाना मैलानी के गांव फुलहिया निवासी शातिर अपराधी रमेश कुमार निषाद अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहा है। इस पर उन्होंने स्वॉट टीम के साथ हंसनगर जंगल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख रमेश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पुलिस ने उससे एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी पर पलिया, संपूर्णानगर, मैलानी सहित कई अन्य थानों में लूट, आर्म्स एक्ट के करीब छह मुकदमें दर्ज हैं। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है।