{"_id":"59edf5234f1c1b76678b6f32","slug":"31508767011-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भाजपा नेता के घर की बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने भाजपा नेता के घर की बढ़ाई सुरक्षा
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/तिकुनियां खीरी।
गांव मंझरा पूरब निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष बलराम किशोर श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक ऐसा कोई क्लू नहीं मिला है जिनसे पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके। उधर, मृतक के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से एक दरोगा और दो सिपाहियों को तैनात किया गया है। एसपी ने गांव पहुंचकर भाजपा नेता के परिवार वालों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ग्रामीणों और परिवार के लोगों से घटना के बावत जानकारी ली।
मंझरा पूरब गांव बहराइच जिले के बॉर्डर से सटा हुआ है। गांव में ज्यादातर लोग पिछड़ी जाति के हैं। भाजपा नेता बलराम किशोर अपने बड़े भाई पूर्व प्रधान राधेश्याम श्रीवास्तव के साथ रह रहे थे। शनिवार की रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ग्रामीण और पीड़ित परिवार दहशत में है।
रविवार शाम एसपी डॉ. एस चन्नप्पा गांव पहुंचे और परिवार वालों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बिलख रहे परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और शीघ्र हत्यारों को पकड़कर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
निघासन विधायक रामकुमार वर्मा के भाई सुरजनलाल वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनऊ कमल मिश्रा घर वालों से मिले और हरसंभव सहयोग देने की बात कही। मृतक के भाई राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि हम लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वारदात के खुलासे पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में एक दरोगा और दो सिपाही तैनात किए गए हैं।
हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर
एनएसए लगाने की मांग
लखीमपुर खीरी।
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक अजय कुमार शुक्ला एडवोकेट ने बलराम किशोर श्रीवास्तव की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने घटना का खुलासा कर हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, एनएसए की कार्रवाई करने और मृतक के परिवार वालों को 50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। महासचिव धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी न होने पर संघर्ष करने की चेतावनी दी है।