फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   24 -hour interrogation in vain

24 घंटे की पूछताछ में नतीजा सिफर

Sun, 29 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 29 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
24 -hour interrogation in vain
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मुनीम को गोली मारकर दिनदहाड़े हुई लूट का मामला 
...अब कॉल डिटेल के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश 
चार संदिग्ध लोगों को उठाकर पुलिस ने की पूछताछ

मुनीम की गोली मारकर आठ लाख रुपये लूटे जाने के मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। खुलासे में जुटी पुलिस की टीमों ने शुक्रवार की रात अलग-अलग स्थानों से चार संदिग्ध लोगों को दबोचा। जिनसे पुलिस 24 घंटे बाद भी कुछ उगलवा नहीं सकी है। अब पुलिस कॉल डिटेल के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। 

बताते चलें कि शुक्रवार को लक्ष्मी ट्रेडिंग कपंनी रानीगंज के मुनीम दाताराम पीएनबी बैंक से आठ लाख रुपये निकालकर अपनी फर्म पर पैदल आ रहे थे। फर्म और बैंक के बीच तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था और गोली मारकर थैला छीन ले गए थे। थैले में आठ लाख रुपये थे। अब घायल मुनीम की हालत में सुधार है। घटना के बाद से व्यापारी दहशत में हैं। यदि इस पूरे घटनाक्रम पर नजर डालें तो पुलिस की लापरवाही सामने आई है। घटना के तुरंत बाद सक्रिय न होना अब पुलिस पर भारी पड़ रहा है। घटना के खुलासे में जुटी टीमों ने आपराधिक इतिहास छांटने के बाद चार संदिग्ध लोगों को रात में दबोच लिया था। सीओ सिटी से लेकर इंस्पेक्टर तक ने उनसे कई घंटे पूछताछ की, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस उनसे कुछ उगलवा नहीं सकी है। जिससे पुलिस के हाथ अब तक कोई ऐसे क्लू नहीं लगा है, जिससे वह घटना को अंजाम देने वाले बेखौफ बदमाशों तक पहुंच सके। पुलिस ने अब रानीगंज क्षेत्र में लगे मोबाइल टॉवर और पकड़े गए संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने चार संदिग्ध लोग पकड़े थे। जिनसे पूछताछ की गई है, लेकिन अब तक कोई ऐसे सबूत हाथ नहीं लगा है। जिनसे पुलिस बदमाशों तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। मोबाइल टॉवर से कॉल डिटेल लेने के बाद संदिग्धों की कॉल डिटेल का मिलान कर जांच की जाएगी। पुलिस हरेक पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed