फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   24 different stations People would sue

अलग-अलग थानों में 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Oct 2015 07:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Oct 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग थानों में 24 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमें दर्ज किए गए हैं, जिससे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खलबली मच गई है। इसके अलावा अवैध रूप से चुनाव प्रचार में लगे बड़ी संख्या में वाहनों को सीज और चालान किया गया। जबकि होर्डिंग-बैैनर उतवाए गए है।
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में सदर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैै। इसी तरह भीरा, मोहम्मदी, पसगवां, धौरहरा और तिकुनिया पुलिस ने एक-एक, ईसानगर पुलिस ने आठ और निघासन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तिकुनिया के एसएसआई राम सिंह पवार ने धनेष मौर्या और राम मौर्या निवासी खमरिया के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन  का मुकदमा दर्ज किया हैै। इसके अलावा बुधवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने  28 चार पहिया वाहनों को सीज किया और आठ का चालान किया। 147 बाइकों का चालान करते हुए दो बाइक सीज की गई हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन ने 2912 बैनर, होर्डिंग, पोस्टर उतरवाए हैं। जबकि दो लाउडस्पीकर जब्त किए हैं। इसके अलावा एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि अब तक 2700 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैैं। आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश सभी एसओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed