फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालत में युवक की मौत, बिस्तर पर मिला शव

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, बिस्तर पर मिला शव

Thu, 03 May 2018 08:44 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, बिस्तर पर मिला शव

विज्ञापन
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, बिस्तर पर मिला शव
पत्नी से हुआ था विवाद, फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव सलेमपुर निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव घर में ही चारपाई पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका जताई है।

कोतवाली धौरहरा के गांव लखनियापुर निवासी संतोष कुमार शहर से सटे गांव सलेमपुर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। बताते हैं बुधवार की शाम संतोष कुमार का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर संतोष कुमार ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पत्नी ने किसी तरह से पति को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। मामला शांत होने के बाद वह फिर घर से चला गया। देर रात नशे की हालत में घर लौटा और चारपाई पर सो गया। सुबह जब देर तक वह नहीं उठा तो पत्नी उसे जगाने गई तो देखा संतोष मृत अवस्था में था। इस पर घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बुधवार की रात पति-पत्नी में विवाद होने और फांसी लगाकर संतोष के जान देने की कोशिश की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ का सेवन करने से उसकी मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed