फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गृहस्वामी की गोली से घायल बदमाश समेत दो गिरफ्तार

गृहस्वामी की गोली से घायल बदमाश समेत दो गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2017 10:49 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
गृहस्वामी की गोली से घायल बदमाश समेत दो गिरफ्तार
मुखर्जी नगर इलाके की वारदात, मौके पर पड़ा युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला
खमरिया (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

महीने भर पहले घर में चोरी करने की नीयत से घुसे चोरों पर गृहस्वामी ने गोली चला दी थी। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया था, हालांकि साथी घायल बदमाश को ले जाने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके एक अन्य साथी को सिंगरावट पुल के दबोच लिया।

एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते दो अगस्त की रात कस्बा खमरिया निवासी दिवाकर द्विवेदी के घर चोरी की नीयत से बदमाश घुस गए थे। घर के आंगन में घूम रहे दो बदमाशों ने ललकारने पर गृहस्वामी पर गोली चला दी थी। हालांकि गृहस्वामी बाल-बाल बच गया था। गृहस्वामी द्वारा जवाबी फायरिंग में गोली एक बदमाश को लग गई थी। शोरशाराबा होने और गोली चलने की आवाज पर जब तक लोग कुछ समझ पाते और मौके पर पहुंचते इससे पहले साथी घायल बदमाश को ले जाने में सफल हो गए थे, जबकि बदमाशों की 315 बोर की एक देशी रायफल, एक देसी, दो जिंदा कारतूस घटनास्थल पर छूट गए थे। तब से पुलिस घायल बदमाश की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी फूलचंद ने सिपाही विनोद पाण्डेय, अरुण कुमार और सत्य प्रकाश के साथ सिंगावर पुल के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक समेत घायल आरोपी शंकरपुर निवासी दिनेश लोध और उसके साथी सिंगावर निवासी बल्लू ऊर्फ बालकराम लोध को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए घायल आरोपी ने घटना स्थल पर मिले हथियारों की भी पहचान की। इसके अलावा घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed